सपा प्रदेश अध्यक्ष का मंत्री राजभर पर पलटवार:श्याम लाल पाल बोले- चुनाव लड़ने को जमीन नहीं मिल रही, इसलिए ऐसे बयान दे रहें


कानपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने ओम प्रकाश राजभर की ओर से अखिलेश यादव को अपनी विधानसभा सीट जहूराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती देने पर जवाब दिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजभर का राजनीतिक धरातल खिसक गया है। जिन मुद्दों को लेकर सरकार सत्ता में आई थी, उन पर वह विफल रही है। ऐसे नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है, इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र आज खतरे में है और संविधान भी खतरे में है। संविधान में लोगों को आगे बढ़ने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है, लेकिन सरकार इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने में असफल रही है। दिल्ली में हो रहे CJP और विपक्ष के प्रदर्शन पर श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। अब आम जनता भाजपा के खिलाफ आ चुकी है और उसे बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा, इन्होंने जब भगवान राम को नहीं बख्शा, तो वे देश को क्या बख्शेंगे। श्माम लाल पाल रविवार रात पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के मौके पर काव्य-कवि का महासम्मेलन किया गया था। इस कार्यक्रम में कविताओं के माध्यम से मुलायम सिंह को कविताओ कि पंक्तियो के जरिेए श्रद्धांजलि दी गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *