![]()
चित्रकूट में सरधुवा थाना क्षेत्र के बकता खुर्द गांव में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपनी 70 वर्षीय मां सांवरिया देवी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी छोटा बेटा जुगल अपनी पत्नी के साथ गांव से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार, परिवार में भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान जुगल ने अपनी मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी जुगल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस पारिवारिक विवाद के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी और उसकी पत्नी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Source link
छोटे बेटे ने लाठी-डंडों से पीटकर मां की हत्या की:चित्रकूट में वारदात के बाद पत्नी के साथ आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी