बदायूं में भव्य कलश यात्रा निकाली:आज से श्रीमद्भागवत कथा, शास्त्री राजनाथ सिंह सुनाएंगे श्रीकृष्ण की लीलाएं


बदायूं के उघैती के अंतर्गत कस्बा खितौरा में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भारी उत्साह व भक्तिभाव के साथ भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ श्रीमद्भागवत कथा पंडाल से हुआ। यहां से सिर पर मंगल कलश लिए महिलाएं और श्रद्धालु गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राचीन देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद यह यात्रा वापस कथा पंडाल पहुंचकर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। 19 अक्टूबर तक बहेगी भक्ति की ज्ञानगंगा आयोजन समिति ने बताया कि कस्बा खितौरा में 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 बजे से आरंभ होकर रात 12 बजे तक चलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं का होगा वर्णन इस नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन में मैनपुरी से पधारे श्रीमद्भागवत रसिक शास्त्री राजनाथ सिंह अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान उनके द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं और श्रीमद्भागवत के विभिन्न धार्मिक व ज्ञानवर्धक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *