'सशक्त बालिका, समृद्ध भारत' कार्यक्रम आज:अंजू प्रजापति होंगी मुख्य अतिथि, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देंगी


अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुल्तानपुर के ग्राम हरिपुर में रविवार को सर्व प्रतिष्ठा फाउंडेशन की ओर से ‘सशक्त बालिका, समृद्ध भारत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं के सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर समाज को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंजू प्रजापति बालिकाओं के सम्मान, उनकी सुरक्षा और उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करने के महत्व पर अपने विशेष विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित माहौल और उचित सम्मान उपलब्ध कराना हम सभी की और पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक सशक्त बालिका ही आगे चलकर सशक्त समाज और एक समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला बनती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *