भाकियू टिकैत ने SDM को सौंपे 3 ज्ञापन:मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग


भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने शनिवार को किसान और जनहित के मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर हुंकार भरी। संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे, गन्ने के मूल्य में वृद्धि और गंगा मेले की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग प्रमुखता से उठाई। संगठन ने पहला ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की गई है। वहीं, दूसरा ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम दिया गया। इसमें सरकार से मांग की गई है कि किसानों को उनकी फसल का उचित लाभ और मेहनताना दिलाने के लिए गन्ने का मूल्य जल्द से जल्द बढ़ाया जाए। गंगा मेले की व्यवस्थाओं को लेकर DM को पत्र किसानों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं को भी उठाया। इसके तहत तीसरा ज्ञापन अमरोहा जिलाधिकारी के नाम सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से आगामी गंगा मेले से जुड़ी समस्याओं के समाधान और वहां की व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने की मांग प्रशासन के सामने रखी गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान ये पदाधिकारी रहे मौजूद किसान हितों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कई बड़े चेहरे और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह, चौधरी रामपाल सिंह और जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *