![]()
बांदा में शनिवार रात करीब 9 बजे पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया। जनपदीय स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद 23 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें नरैनी थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा को हटाकर अपराध शाखा भेज दिया गया है। उनकी जगह बबेरू थाने में अतिरिक्त निरीक्षक रहे प्रताप सिंह को नरैनी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भास्कर मिश्रा के नरैनी थाना प्रभारी रहते हुए क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या का चर्चित मामला सामने आया था। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे थे। हालांकि, जारी स्थानांतरण आदेश में इस हत्याकांड को उनके हटाए जाने की वजह नहीं बताया गया है। जसपुरा थाना प्रभारी ऋषिरुदेव सिंह को भी हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। बदौसा थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी को जसपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सर्विलांस सेल प्रभारी राजेश कुमार मौर्य को बदौसा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजवीर सिंह चंदेल को पुलिस लाइंस से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है। चौकी और कस्बा प्रभारियों की भी बदली जिम्मेदारी करतल चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू को बबेरू में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) बनाया गया है। अनिल गुप्ता को बिसंडा से करतल चौकी भेजा गया है। गजेंद्र सिंह को तिंदवारी से नरैनी कस्बे का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुभाष चंद्र वर्मा एसएसआई के साथ तिंदवारी कस्बे की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। रक्षा देवी को मटौंध से कोतवाली नगर भेजा गया है। संतोष सिंह को बेंदोघाट चौकी से मटौंध कस्बे का प्रभारी बनाया गया है। विनेश गौतम को बेंदोघाट चौकी और विनोद कुमार को जिला अस्पताल पुलिस चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज चौरसिया को अतर्रा की महुटा चौकी भेजा गया है, जबकि सौरभ सिंह को नरैनी थाने में तैनाती मिली है। दुर्विजय सिंह को चुनाव सेल और मनीष शर्मा को महोखर चौकी भेजा गया है। महिला पुलिस चौकी समेत अन्य तैनातियों में बदलाव कल्पना सिंह बबेरू में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के साथ कस्बे की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। कुलदीप तिवारी को बबेरू में एसएसआई बनाया गया है। प्रवीण सिंह को अतर्रा में एसएसआई के साथ कस्बा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रोशनी सेंगर को अतर्रा से नरैनी भेजा गया है। आशीष पटेरिया कमासिन में एसएसआई के साथ कस्बा प्रभारी का कार्य भी देखेंगे। तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश स्थानांतरण आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय भेजने को कहा गया है।
Source link
बांदा में 23 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले:भास्कर मिश्रा को अपराध शाखा भेजा, प्रताप सिंह को नरैनी की कमान