![]()
भदोही में कांग्रेस जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी को शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलनों के बीच यह कार्रवाई हुई। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ‘टोनी’ को भी रोके जाने की बात सामने आई है। वसीम अंसारी को नजरबंद किए जाने की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ बिंद, सुरेश गौतम और नगर अध्यक्ष करन मौर्य समेत कई कांग्रेस नेता उनके घर पहुंचे। नेताओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे पार्टी के आंदोलन से जोड़कर देखा। दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन के चलते कार्रवाई का दावा कांग्रेस नेताओं के अनुसार, दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। पार्टी ने इसे विरोध करने के अधिकार पर रोक लगाने की कोशिश बताया। हालांकि, कार्रवाई को लेकर प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान वसीम अंसारी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वे सरकार की लाठियों, मुकदमों या जेल से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
Source link
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद:भदोही में युवा अध्यक्ष भी रोके गए, दिल्ली आंदोलन के चलते कार्रवाई का आरोप