![]()
अम्बेडकरनगर में अकबरपुर थाना इलाके में गुरुवार रात करीब 10 बजे कानून को चुनौती देने वाला ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। मटन-चिकन की दुकान में घुसे युवक को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया। सरेराह युवक को पेड़ से बांधे जाने का नजारा तालिबानी सजा जैसा दिखाई दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन से मुक्त कराया और पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में विद्युत कार्यालय के सामने स्थित लकी मटन-चिकन की दुकान की है। आसिफ नाम का युवक दुकान के अंदर घुस गया। आरोप है कि उसने वहां रखा चापड़ उठा लिया। दुकानदार शेर अली ने इसका विरोध किया और युवक को धक्का देकर दुकान से बाहर कर दिया। लोगों ने युवक को पकड़ लिया आरोप है कि दुकान से बाहर निकलते ही युवक ने ईंट उठाकर दुकानदार पर हमला कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। दरोगा और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे इसी दौरान किसी ने युवक को पेड़ से बांधे जाने का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने पहुंचकर मुक्त कराया। घटना की सूचना मिलने पर अकबरपुर कोतवाली से दरोगा और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को पेड़ से खुलवाकर मुक्त कराया और पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
अंबेडकरनगर में युवक को पेड़ से बांधा:दुकान में घुसा, चापड़ उठाया और फिर ईंट से हमला किया