मेरठ में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट:शादी के 7 सालों में भी नहीं हुआ था बच्चा, पति करता था किरदार पर शक


मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को पत्नी ने पति पर चाकू से हमला करके उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पूरा मामला घरेलू विवाद का है। जिसके चलते पत्नी शबनम ने रात 12 बजे करीब पति जैद निवासी समर गार्डन को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आरोपी महिला घर से फरार हो गई। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 7 साल पहले हुई थी दोनों की शादी पुलिस के अनुसार, लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है। करीब 7 वर्ष पहले उसका निकाह तारापुरी निवासी युवती से हुआ था। दंपती के अभी कोई बच्चे नहीं हैं। युवक अपनी मां के साथ रहता है। बाहरी लड़कों से फोन पर बात करती है पत्नी
परिजनों का आरोप है कि युवक अपनी पत्नी के अन्य युवकों से फोन पर बातचीत करने का विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात भी इसी मुद्दे पर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। युवक का आरोप है कि कुछ देर बाद पत्नी ने उसे कॉफी पीने के लिए दी। कॉफी पीने के बाद उसे बेहोशी महसूस होने लगी और वह अचेत हो गया। दोनों की सात साल पहले शादी हुई थी। लेकिन बच्चे नहीं हुए। बच्चा न होने के कारण पत्नी अन्य युवकों के साथ संपर्क में रहती है, इसलिए उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए उस पर हमला कर दिया। शबनम नदीम के ऊपर नामर्द होने के इल्जाम लगाती रही है. नदीम शबनम को धमकी देता था कि वह दूसरी शादी कर लेगा। हमला कर फरार हुई महिला
पीड़ित युवक के मुताबिक, इसी दौरान पत्नी ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। होश आने पर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर मां और बहन कमरे में पहुंचीं, लेकिन तब तक आरोपी महिला वहां से निकल चुकी थी।
परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवक और परिजनों से घटना की जानकारी ली। युवक की ओर से पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *