अयोध्या में पौराणिक रामलीला का शुभारंभ:शंखनाद और मंगलाचरण के बीच सजी रामकथा, संतों की मौजूदगी में हुआ मंचन


अयोध्या में गुरुवार को पौराणिक रामलीला का विधिवत शुभारंभ हुआ। भगवदाचार्य स्मारक सदन में शंखनाद और मंगलाचरण के बीच रामलीला के पहले दिन का मंचन शुरू हुआ। भगवान श्रीराम की लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संत श्रीतुलसीदास रामलीला समिति के अध्यक्ष बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज, कार्यकारी अध्यक्ष रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनमेजय शरण महाराज, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास और महामंत्री स्वामी संजय दास ने रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेश कुमार दास, प्राचार्य महंत डॉ. महेश दास, नागा राम लखन दास और श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास समेत बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। महंत देवेशाचार्य, महंत मुकेश दास, महंत उपेंद्र दास, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास, महंत धनुषधारी शुक्ला, तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष राजेश पांडेय, रघुपति पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, अंबिका दास, विराट दास, घनश्याम दास, तन्मय दास, पृथ्वी दास, शशि दास, प्रह्लाद सिंह और समिति के सचिव शिवम श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रामलीला के मंचन के साथ भगवदाचार्य स्मारक सदन में धर्म, संस्कृति और लोक परंपरा का रंग दिखाई दिया। रामकथा के पात्रों के मंच पर आते ही श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *