लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएचओ:अनुप्रिया पटेल को अपनी समस्या और मांगो के बारें में दी जानकारी


लखनऊ में गुरूवार को CHO ने केंद्रीय राज्य मंत्री, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अनुप्रिया पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के CHO की पिछले 11 दिनों से चल रही हड़ताल एवं उनकी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने CHO की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए इन सभी मांगों एवं समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की मांगों के समर्थन में सोनभद्र से आए किसानों ने उत्तर प्रदेश सरकार से उनकी मांगों को जल्द स्वीकार करने की अपील की। किसानों ने कहा कि गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए और उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाना चाहिए। CHO का कहना है कि जब तक समाधान नहीं होता, तब तक धरना नहीं रुकेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *