![]()
पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी के साथ मारपीट का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 38 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग उनके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वीडियो के संबंध में अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं मिली है। डॉ. आलिया जुबैरी ने अपने करीबी रिश्तेदार अकबर अली मेजर और उनके भाई फैसल वारसी पर साथियों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद वह सपा सांसद अवधेश प्रसाद के घर पहुंचीं और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। पूर्व सांसद ने कहा कि वह मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री से करेंगी। उन्होंने घटना की सूचना अयोध्या कैंट पुलिस को भी दी है। वहीं, मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है। मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। कैंट थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के बीच विवाद पुराना है, एक माह पूर्व एक शिकायत मिला था, दोनों का विवाद पेट्रोल पंप के मालिकाना को लेकर है। पंप की कंपनी के पास विवाद है। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
Source link
पूर्व राज्यसभा सांसद से मारपीट का वीडियो वायरल:पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद में हमले का आरोप, अवधेश प्रसाद के घर पहुंचीं डॉ. आलिया जुबैरी