सम्भल में CHO ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा:नियमितीकरण, मानदेय और ट्रांसफर जैसी कई सुविधाओं की मांग की
सम्भल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी कई मांगों को लेकर शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (ACHOUP) के पदाधिकारियों ने CMO और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर यह ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम अभिमन्यु को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, CMO कार्यालय में संबंधित अधिकारियों को मांगों के बारे में बताया गया।…