हमीरपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:रागौल-अकौना स्टेशन के बीच हुई घटना, पुलिस शिनाख्त में जुटी


हमीरपुर में कानपुर-बांदा रेलवे रूट पर रागौल और अकौना स्टेशन के बीच गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। यह शव रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 1336/27 के पास पड़ा था। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 साल बताई जा रही है। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना मौदहा पुलिस को दी। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *