दुबई में एजेंट के जाल में फंसा रायबरेली का आजाद:मां ने एसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई गुहार, बेटे की वापसी की मांग


साहब हमारे बेटे को किसी तरह इंडिया वापस बुला लीजिए…एक मां को उसके लाल से मिला दीजिए। यह दर्दभरी पुकार उस असहाय मां की है, जिसका बेटा रोज़ी-रोटी कमाने दुबई गया था, लेकिन अब वहां एजेंट के जाल में फंस गया। ‎​डेढ़ साल से दुबई में फंसे अपने बेटे आजाद की सलामती और वतन वापसी के लिए रायबरेली की एक पीड़ित मां लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रही है। बुधवार को रोती-बिलखती मां रायबरेली स्थित पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। ‎​फतेहपुर के एजेंट पर ठगी और धोखे का आरोप ‎​पीड़ित परिवार के अनुसार, फतेहपुर जिले के रहने वाले एक एजेंट ने आजाद को अच्छे रोजगार का झांसा देकर दुबई भेजा था। पीड़ित माँ ने बताया की ​”बेटे को विदेश भेजते वक्त हमने एजेंट को 1,25,000 रुपये दिए थे। दीपावली के आसपास बेटे को वहां पकड़ा गया या मुसीबत में डाला गया, तो एजेंट ने कहा कि पैसे भेजो, लड़का छूट जाएगा। हमने ब्याज और कर्जा-पानी लेकर 2,00,000 रुपये और दिए। सब कुछ लुटा दिया कि बेटा घर वापस आ जाएगा, लेकिन आज तक न बेटा आया और न ही उससे कोई संपर्क हो पा रहा है। सीएम योगी और पीएम मोदी से गुहार
‎​एसपी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए माँ ने हाथ जोड़कर भावुक अपील की। उन्होंने देश के उच्च नेतृत्व से मदद मांगते हुए कहा कि कोई उनका दर्द समझे। पीड़िता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके बेटे आजाद की सुरक्षित वतन वापसी के लिए कूटनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाए जाएं। ‎​एसपी कार्यालय से मिला कार्रवाई का आश्वासन
‎​पीड़िता ने बताया कि उसने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए मामले को गंभीरता से लिया है और उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ‎​अब देखना यह होगा कि फर्जीवाड़े का शिकार हुए इस ग्रामीण परिवार की आवाज शासन तक कब पहुंचती है और दुबई में फंसा रायबरेली का आजाद कब अपने वतन लौट पाता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *