दुबई में एजेंट के जाल में फंसा रायबरेली का आजाद:मां ने एसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई गुहार, बेटे की वापसी की मांग
साहब हमारे बेटे को किसी तरह इंडिया वापस बुला लीजिए…एक मां को उसके लाल से मिला दीजिए। यह दर्दभरी पुकार उस असहाय मां की है, जिसका बेटा रोज़ी-रोटी कमाने दुबई गया था, लेकिन अब वहां एजेंट के जाल में फंस गया। डेढ़ साल से दुबई में फंसे अपने बेटे आजाद की सलामती और वतन वापसी…