उत्तर प्रदेश14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार,
INDIA ब्लॉक ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाला। राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया। CBI ने पंजाब के CM के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में छापा मारा। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के 29वें प्रमुख होंगे।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. नोबेल प्राइज ऐलान का तीसरा दिन, आज केमिस्ट्री के प्राइज की घोषणा। 2. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आज नई ब्याज दर की घोषणा कर सकता है।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. राहुल-प्रियंका समेत विपक्ष का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मार्च, 8 घंटे बाद हिरासत में लिए गए

INDIA ब्लॉक की 19 पार्टियों में मंगलवार सुबह संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग तक ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला। पुलिस ने दोपहर करीब 12.30 बजे आकाशवाणी भवन परिसर पर मार्च को रोक दिया। राहुल-प्रियंका समेत कई नेता वहीं धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। राहुल ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ का पोस्टर लेकर पहुंचे थे।
विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश इस्तीफे की मांग की। वहीं, राहुल ने कहा कि चुनाव आयुक्त उनसे मुलाकात करें, नहीं तो वे धरने से नहीं हटेंगे। दिनभर घटनाक्रम चला। करीब 8 घंटे बाद पुलिस ने राहुल-प्रियंका समेत सभी 250 लोगों को हिरासत में लिया और किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन ले गए। करीब दो घंटे सभी को छोड़ दिया गया।
चुनाव आयोग बोला- मिलने का औपचारिक अनुरोध नहीं किया
चुनाव आयोग ने कहा कि शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रतिनिधियों के जरिए आयोग से मिलने का औपचारिक अनुरोध नहीं किया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें बताया था कि राहुल गांधी सांसदों के साथ चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं।

पूरी खबर पढ़ें…
2. पंजाब CM के चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में CBI रेड, 8 जगहों पर जांच; लैपटॉप-मोबाइल जब्त; ट्रांसफर-पोस्टिंग और ठेकों में भ्रष्टाचार का आरोप

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में छापा मारा। CBI की टीमें चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में 8 जगहों पर जांच कर रही हैं।
यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम आफिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग और करप्शन के आरोप लगाए थे। ED ने सीएम के OSD राजबीर सिंह घुम्मन को मुख्य आरोपी बनाया था पर पुलिस ने उनके खिलाफ FIR नहीं दर्ज की।
FIR और CBI जांच का आदेश दिया
मामला हाईकोर्ट पहुंचा और 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने OSD के खिलाफ FIR दर्ज करने और CBI जांच का आदेश दिया। CBI ने राजबीर घुम्मन समेत 6 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। राज्य सरकार इस मामले की अर्जेंट सुनवाई के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची, लेकिन मांग खारिज कर दी गई।
पूरी खबर पढ़ें…
3. अखिलेश की हिरासत पर यूपी में सड़क पर उतरे सपाई, ज्ञानेश कुमार की मां बोलीं- राक्षसों ने घर गंदा किया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में 19 विपक्षी पार्टियों के सेव डेमोक्रेसी मार्च को पुलिस ने रोक दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
गोरखपुर में नारेबाजी, लखनऊ में पुलिस से भिड़े सपाई: गोरखपुर में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ताओं ने वोट चोर इस्तीफा दो के नारे लगाए। वहीं, लखनऊ में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को सड़क पर घसीटा।
पूरी खबर पढ़ें…

ज्ञानेश कुमार की मां ने घर में गंगाजल छिड़का: आगरा में मंगलवार को CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का शुद्धिकरण किया गया। उनकी मां सत्यवती (76) ने कहा- 28 सितंबर को कुछ राक्षस प्रवृत्ति के लोग घर के बाहर आए थे। उन्होंने घर को गंदा किया था। अब घर को शुद्ध किया जा रहा। बीते दिनों कांग्रेसियों ने उनके घर की दीवार पर ‘वोट चोर’ लिखा था।
पूरी खबर पढ़ें…
4. योगी बोले- पुलिस देख अपराधियों की पैंट गीली हो जाती है, बेटियां नाइट शिफ्ट के बाद आराम से घर जाती हैं

सीएम योगी ने मंगलवार को कहा कि अब मैं देख रहा हूं कि नाइट शिफ्ट में बेटियां बेझिझक आकर काम करती हैं। काम करके सुरक्षित अपने घर जाती हैं। 10 साल पहले जो संकट बने थे। पुलिस अफसरों को टारगेट करके भय और दहशत पैदा करते थे।
बेटियों को छेड़ा तो दूसरे लोक की यात्रा होगी: योगी ने कहा कि आज अपराधी पुलिस की गाड़ी देखते हैं, तो उनकी पैंट गीली हो जाती है। राह चलती बेटी को या अपने काम से बाहर निकली बहन को छेड़ने का कोई दुस्साहस नहीं कर सकता। उसे मालूम है कि इस तरह की हरकत की तो उसकी अगली यात्रा इस लोक की नहीं, दूसरे लोक की होने वाली है।
योगी बोले- साढ़े 9 साल में पूरी तरह बदला यूपी: सीएम योगी लखनऊ में HCL Tech के 10 साल पूरे होने पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 9.5 साल में यूपी पूरी तरह बदल चुका है। पहले बिजली कुछ परिवारों के लिए पेटेंट थी। अब हर घर में मिल रही। आज दुनिया भर के युवाओं को करियर के लिए लखनऊ आना पड़ रहा है।
पूरी खबर पढ़ें…
5. वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, 20 तरह के लड़ाकू जहाज उड़ाने में माहिर; कारगिल जंग में भी शामिल रहे

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के 29वें प्रमुख होंगे। उन्हें करीब 40 साल का सर्विस अनुभव है। दीक्षित 31 अक्टूबर को एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे। आशुतोष अभी वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ हैं।
दीक्षित 20 तरह के लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर हैं। उन्होंने कारगिल जंग में घुसपैठियों पर बम गिराए थे। उन्होंने मिराज-2000, मिग के अलग-अलग वर्जन, जगुआर, तेजस, हॉक, IL-78, AN-32, किरण, HPT-32 और एवरो जैसे कई विमानों को उड़ाया है।
सफेद सागर, ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों का हिस्सा
दीक्षित एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। उन्होंने अब तक 3500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी है। उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों और सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लिया है।
भारतीय वायुसेना में स्वदेशी LCA तेजस और दूसरे स्वदेशी विमान प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को IAF की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

पूरी खबर पढ़ें…
6. BCCI मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी, उनकी अगुवाई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीता
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे।
37 साल की हरमनप्रीत के नाम कई रिकॉर्ड हैं। इनमें बतौर कप्तान भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप जिताना शामिल है। उनका यह फैसला एक दिन पहले गुवाहाटी में हुई BCCI की मीटिंग के बाद आय। बैठक में उपकप्तान स्मृति मंधाना और कोच अमोल मजूमदार शामिल हुए थे। अब स्मृति को कप्तान बनाया गया।

पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. मौसम: यूपी के 3 जिलों में ओले गिरे, लखनऊ में मंदिर डूबे: बिहार में बाढ़ से 8 लाख प्रभावित; एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में बारिश का अनुमान (पूरी खबर पढ़ें)
2. इंटरनेशनल: सऊदी अरब में तैनात होंगी पाकिस्तान-तुर्किये की फौज: हूती विद्रोहियों के खिलाफ साथ आए तीनों देश; पिछले महीने पाकिस्तान ने मदद से इनकार किया था (पूरी खबर पढ़ें)
3. नेशनल: शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद, सुप्रीम कोर्ट बोला- दलबदल संवैधानिक पाप: चुनाव आयोग दोनों को अलग-अलग निशान दे सकता था; 4 साल से चल रहा विवाद (पूरी खबर पढ़ें)
4. उत्तर प्रदेश: प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथा वीडियो: धोती पकड़े कमरे से लड़खड़ाते निकले; कौन जारी कर रहा सुसाइड के CCTV फुटेज (पूरी खबर पढ़ें)
5. नेशनल: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सीटों पर वोटिंग खत्म: शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा 83.86% वोटिंग मदुरंतकम में दर्ज; हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार (पूरी खबर पढ़ें)
6. स्पोर्ट्स: सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बने: अगले IPL सीजन में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, बतौर डायरेक्टर काम कर चुके (पूरी खबर पढ़ें)
7. इंटरनेशनल: अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- हमलावर पायलट मुसीबत था: मालूम होने पर भी प्लेन क्यों उड़ाने दिया; ओमान बोला- किसी देश ने हमामी की जानकारी नहीं मांगी (पूरी खबर पढ़ें)
8. इंटरनेशनल: होर्मुज के पास जहाज पर हमला, 11 भारतीय जख्मी: भारत ने तुरंत हमले रोकने को कहा; पिछले 6 महीने में 100 से ज्यादा भारतीय घायल (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
सोकर जीते ₹14 लाख जापान में अनोखा कॉम्पिटिशन

जापान में एक अनोखा कॉम्पिटिशन हुआ,जिसमें दर्जनों लोग 90 मिनट तक सोए। सभी को स्लीप ट्रैकिंग डिवाइस पहनाए गए थे, जिनसे उनकी नींद को ट्रैक किया गया। इनमें सबसे जल्दी और गहरी नींद में जाने वाली सुइमी नाम की लड़की को विजेता चुना गया। सुइमी को प्राइज मनी के तौर पर ₹14 लाख मिले। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. भास्कर एक्सप्लेनर: राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्यों झोंकी ताकत:इस्तीफा नहीं हुआ तो क्या करेंगे; आखिर विपक्ष का राजनीतिक कैलकुलेशन क्या है
2. आज का एक्सप्लेनर: हूतियों से लड़ने सऊदी जा रहीं पाक-तुर्किये की सेनाएं, पाकिस्तान ने पहले इनकार किया, आखिर किस मजबूरी में एक्टिवेट हुआ ‘मक्का पैक्ट’
3. जरूरत की खबर: 1200 किलो मिलावटी काली मिर्च जब्त:मैदा, गोंद और तेल से बन रही ब्लैक पेपर, घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान
4. फिजिकल हेल्थ: पेट दर्द को सिर्फ गैस न समझें:ये ‘पैंक्रियाटाइटिस’ हो सकता है, डॉक्टर से जानें इसका कारण, लक्षण, बचाव व सावधानियां
5. भास्कर इंटरव्यू: शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, वायरल लोकप्रियता नहीं, हुनर कलाकार को टिकाता है
6. ग्राउंड रिपोर्टल: लखनऊ में हॉस्पिटल डूबा, इकाना तक पहुंची गोमती:आज इंडिया का मैच, 35 हजार दर्शकों के पहुंचने से पहले सड़क पर पानी भरा
7. भास्कर एक्सक्लूसिव: अजमेर- जेल में बिल्ली ने बचाई थी गैंगस्टर की जान:हाई-सिक्योरिटी जेल में गार्ड के साथ गश्त करती है, चूहे पकड़ने के लिए लाई गई थी
8. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: राजस्थान प्यासा, क्योंकि हमारा पानी चुराकर बेच रहे माफिया:भास्कर ने टैंकर पर GPS लगाकर पकड़ी चोरी; सरकारी रिकॉर्ड से डेढ़ गुना पानी सप्लाई
9. राजस्थान एक्सप्लेनर: करोड़ों खर्चे, फिर भी प्रदेशाध्यक्ष बनने की गारंटी नहीं!:यूथ कांग्रेस चुनाव से पार्टी खाते में आए 24.48 करोड़ रुपए, जानें- कौनसा गुट हावी?
10. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: क्या लाड़ली बहना योजना बंद करने की तैयारी है:सीएम ने कहा- बहुत महंगी पड़ गई, इसके मायने क्या; फंसा महसूस कर रही सरकार?
11. क्राइम फाइल्स: मुस्लिम नेता पर फायर, हिंदू लीडर की हत्या:10 दिन बाजार बंद, रतलाम में राजनीतिक रंजिश पर टिका जांच का एंगल
12. ग्राउंड रिपोर्ट: कॉल के बाद भी नहीं आई पुलिस…तब-तक 4 की हत्या:एक ही चिता पर माता-पिता का अंतिम संस्कार; पीड़ित बोला- पुलिस समय पर आती, तो परिवार नहीं उजड़ता
13. भास्कर एनालिसिस: कैसे निशांत को CM बनाने की तैयारी कर रही JDU?:मंत्री बता रहे ‘अपना नेता’, नीतीश का काम बनेगा आधार; 5 पॉइंट में जदयू का टारगेट-2030
14. ग्राउंड रिपोर्ट: दिसंबर तक चालू होगा पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन:अंडरग्राउंड रूट पर पहली बार 2028 में दौड़ेगी ट्रेन, लोकभवन साइड शिफ्ट हुआ पटना जू स्टेशन
15. ग्राउंड रिपोर्ट: 370 साल बाद बंगाल की पार्क स्ट्रीट में दुर्गापूजा:RSS सक्रिय, नॉनवेज पर बहस, लोग बोले- मटन और माछ के बिना पूजा अधूरी
🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मकर वालों को बड़ी डील मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों की तरक्की के योग बनेंगे। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
