BCCI Update | VVS Laxman To Join Selection Meetings For Player Fitness

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला लिया है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण अब हर सीनियर सेलेक्शन कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। इसका मकसद चयनकर्ताओं और बेंगलुरु स्थित CoE के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस, इंजरी और रिहैब से जुड़ी जानकारी में किसी तरह का कम्युनिकेशन गैप नहीं रहने देना है।

लक्ष्मण ने हाल में गुवाहाटी में हुई टी-20 और इंडिया A की चयन बैठक में हिस्सा लिया था। अब वह आगे होने वाली सभी सीनियर सेलेक्शन मीटिंग का हिस्सा रहेंगे।

BCCI सचिव बोले- सही फैसला लेने के लिए सटीक जानकारी जरूरी

सैकिया ने कहा कि यह फैसला मुंबई में हुई BCCI की समीक्षा बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण BCCI में हेड ऑफ क्रिकेट और CoE प्रमुख हैं। उनके पास खिलाड़ियों की इंजरी, फिटनेस और रिहैब से जुड़ी जानकारी रहती है। ऐसे में उनके हर सेलेक्शन मीटिंग में मौजूद रहने से चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों की उपलब्धता की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

सैकिया ने कहा, “लक्ष्मण अब सभी सीनियर सेलेक्शन कमेटी की बैठकों में शामिल होंगे, ताकि चयनकर्ताओं और CoE के बीच कोई कम्युनिकेशन गैप न रहे।”

लगातार हो रही खिलाड़ियों की इंजरी BCCI के लिए चिंता

भारतीय टीम में लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण उपलब्धता प्रभावित हुई है। हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी इस पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि इंजरी और व्यस्त शेड्यूल के कारण टीम अपनी पसंद की गेंदबाजी लाइन-अप के साथ नहीं खेल पा रही है।

गिल ने यह भी कहा था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए टीम के पास ज्यादा प्रयोग करने का समय नहीं है। टीम चाहती है कि आने वाली सीरीज में उस कॉम्बिनेशन को ज्यादा से ज्यादा मौका मिले, जो वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना रखता है।

इंजरी मैनेजमेंट और चयन के बीच बेहतर तालमेल की कोशिश

लक्ष्मण के नियमित रूप से सेलेक्शन मीटिंग में शामिल होने से CoE में चल रहे खिलाड़ियों के रिहैब और फिटनेस प्रोग्राम की जानकारी सीधे चयनकर्ताओं तक पहुंचेगी। इससे चोटिल खिलाड़ियों की उपलब्धता और उनके चयन को लेकर फैसले लेते समय टीम को अधिक स्पष्ट जानकारी मिलने की उम्मीद है।

___________________________

टी-20 में 2 साल बाद भारतीय कप्तान का शतक:ईशान को नॉटआउट देने पर वेस्टइंडीज नाराज, डेब्यू पर नमन धीर का रिकॉर्ड

भारत ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने करियर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया। इस फॉर्मेट में में 2 साल के इंतजार के बाद किसी भारतीय कप्तान ने शतक जमाया है। साथ ही रनचेज में 4 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली है। पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *