मेरठ में बिल्डर के घर-दफ्तर पर आयकर का सर्वे:तीन गाड़ियों में भरकर पहुंचे अफसर, गोपनीय रही कार्यवाही, टीडीएस से जुड़ी बताई गई


मेरठ में मंगलवार को आयकर विभाग की टीमों ने शहर के बड़े बिल्डर अतुल गुप्ता के घर और दफ्तर पर सर्वे की कार्रवाई की। लगभग तीन घंटे से ज्यादा टीम शहर में मौजूद रही लेकिन किसी को भनक नहीं लगने दी। शाम करीब 6:30 बजे टीम सर्वे की कार्रवाई पूरी कर लौट गई। सर्व को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। अतुल गुप्ता का नाम शहर के बड़े बिल्डरों में शुमार है। इन दिनों वह शहर से बाहर चल रहे हैं। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद की आयकर विभाग की टीम अतुल गुप्ता के कैंट स्थित आवास पर पहुंची। टीम ने कुछ समय यहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और फिर सीधे दिल्ली रोड स्थित मेरठ माल आ गई जहां अतुल गुप्ता का दफ्तर बना है। तीन घंटे से ज्यादा किया गया सर्वे
एक के बाद एक कई गाड़ियां मेरठ मॉल में पहुंची तो वहां खलबली मच गई। गाड़ियों से उतरकर टीम सीधे अतुल गुप्ता के दफ्तर की ओर बढ़ी। अतुल गुप्ता शहर से बाहर थे जिस वजह से उनके कुछ कर्मचारी ही वहां टीम को मिले। उसके बाद टीम ने वहां छानबीन शुरू कर दी। टीडीएस से जुड़ी बताई गई कार्रवाई
आयकर विभाग की टीम ने पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा। टीम में 3 घंटे तक दफ्तर में कागजात खंगाले जिनमे टीडीएस से जुड़े कागज टीम के निशाने पर रहे। बताया जाता है कि टीम में यहां से काफी दस्तावेज जुटाए हैं, जिनमे काफी खामियां मिली हैं। शाम करीब 6:30 बजे टीम दफ्तर से निकली और रवाना हो गई। सूचना मिलते ही बिल्डर के घर पहुंचे लोग
आयकर विभाग की यह करवाई लगभग 3 घंटे चली लेकिन शहर के किसी भी बिल्डर को इसकी भनक नहीं लगी। टीम के जाने के बाद जैसे ही लोगों को पता चला वह अतुल गुप्ता के आवास अथवा घर पर पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि तब तक टीम वहां से लौट चुकी थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *