संजय कुमार खरवार | महराजगंज11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महराजगंज में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से अमन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है।
परसाचक गोबराही निवासी अमन गुप्ता पुत्र रामनिवास गुप्ता जगदौर मछली पालन केंद्र के पास बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में अमन को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
