![]()
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कहने पर गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी छोड़ने वाले कमलेश यादव को बड़ा इनाम मिला है। अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। सोमवार की रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अब तक वह सपा शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। अब वह मुख्य कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। कमलेश यादव ने कहा कि वह हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बातों का आदर करते हैं। वह जो भी जिम्मेदारी देंगे, उसका अक्षरश: पालन किया जाएगा। सपा ने महानगर के जंगल तुलसीराम बिछिया निवासी कमलेश यादव को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। प्रत्याशी बनने के बाद वह लगातार अलग-अलग जिलों में चुनाव प्रचार में जुट गए थे। वोटर बनाने के अभियान में भी उनकी टीम जुटी रही। पेशे से शिक्षक कमलेश यादव लंबे समय से पार्टी और शिक्षकों की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। लखनऊ बुलाकर नए प्रत्याशी को समर्थन करने को कहा गया कमलेश यादव को लखनऊ बुलाकर सपा के नए प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी का समर्थन करने को कहा गया था। संजयन त्रिपाठी की ज्वाइनिंग के समय कमलेश यादव को उनके बगल में ही जगह दी गई थी। कमलेश ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के हर निर्देश का पालन करेंगे। अब मिल गई बड़ी जिम्मेदारी अब तक कमलेश यादव ने सपा की मुख्य कार्यकारिणी में कोई जगह नहीं पायी थी। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव किसी को नाराज नहीं करना चाहते। समीकरण के आधार पर कमलेश यादव को नए प्रत्याशी का समर्थन करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर इस बात की बहस छिड़ी रहती है कि यादवों को सपा में काफी समझौते करने पड़ रहे है। उन्हें न संगठन में बेहतर जगह मिलेगी और न ही चुनाव लड़ाया जाएगा। इस बात से यादवों में धीरे-धीरे नाराजगी भी बढ़ रही थी। ऐसे में एक बार प्रत्याशी बनाकर हटा देने से उनमें और आक्रोश था। इसीलिए कमलेश यादव को संगठन में राष्ट्रीय बनाया गया है। कमलेश यादव नई उपलब्धि से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरे मनोयोग से इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।
Source link
सपा के राष्ट्रीय सचिव बने कमलेश यादव:राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर उम्मीदवारी छोड़ने का मिला इनाम