मथुरा में यमुना में महिला ने लगाई छलांग:पुलिस ने शव बाहर निकाला, पहचान के प्रयास जारी; आत्महत्या के कारणों का पता नहीं


धार्मिक नगरी मथुरा में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। महिला के यमुना में छलांग लगाने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अचानक यमुना नदी में कूद गई। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज बहाव के कारण पानी में डूब गई। घटना की सूचना तत्काल थाना जमुनापार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयासों के बाद महिला को यमुना से बाहर निकाला गया। पुलिस ने महिला की हालत की जांच कराई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही महिला की पहचान कराने के लिए अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र अधिक बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कहां से आई थी और यमुना किनारे तक कैसे पहुंची। महिला ने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है। पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के सामने आने की संभावना है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *