अयोध्या में कब्रिस्तान से मिट्टी खुदवाने का प्रधान पर आरोप:एसडीएम ने जांच के दिए निर्देश, कब्रों से अस्थियां निकालने का भी दावा


अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के मेहदौना गांव में कब्रिस्तान की जमीन से मिट्टी खुदवाने का मामला सामने आया है। गांव के खातेदारों ने ग्राम प्रधान पर उनकी गैरमौजूदगी में कब्रिस्तान की जमीन खुदवाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर से शिकायत की है। शिकायत के बाद एसडीएम ने 5 अक्टूबर सोमवार को संबंधित लेखपाल को मौके पर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेहदौना गांव निवासी नई उल्ला ,शान उल्ला ने उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 2025 में 0.292 हेक्टेयर भूमि में वह खातेदार हैं। उनके अनुसार इसी भूमि पर उनके माता-पिता और पूर्वजों का कब्रिस्तान स्थित है। आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान इन उल्लाह ने खातेदारों की गैरमौजूदगी में कथित तौर पर कब्रिस्तान की मिट्टी खुदवा दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मिट्टी की खुदाई के दौरान कब्रों से अस्थियां बाहर निकल आईं। इस संबंध में खातेदारों ने खुदाई का वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले को गंभीर बताते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शान उल्ला नई उल्ला का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान की ओर से उन्हें लगातार मारपीट करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *