![]()
बरेली स्थित एसआरएमएस रिद्धिमा (ए सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स) में आयोजित तीन दिवसीय ‘सुर साधना’ शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय गायन कार्यशाला का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका एवं गुरु आस्था गोस्वामी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में कुल 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और संगीत की विभिन्न बारीकियों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला के पहले दिन प्रतिभागियों को शास्त्रीय संगीत की मूल अवधारणाओं से परिचित कराया गया, जबकि दूसरे दिन उन्हें उप-शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध शैली ‘कजरी’ के गुर सिखाए गए। कार्यशाला के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों ने सीखी गई रचनाओं का अभ्यास कर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सफल सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार और डॉ. रीता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Source link
बरेलीमें 'सुर साधना' कार्यशाला:प्रतिभागियों ने शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय गायन का लिया प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र वितरित