बेटी का इलाज कराने जा रहे पिता की मौत:डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में युवती गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर


हरदोई में रविवार दोपहर करीब 2 बजे बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-कटरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्गागंज गांव के पास अंडरपास पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 47 साल उमेश कुशवाहा की मौत हो गई। उनकी 20 साल बेटी शिवानी गंभीर घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बेटी के दांत का इलाज कराने जा रहे थे सांडी थाना क्षेत्र के धाधामऊ गांव निवासी उमेश खेती करते थे। उनकी ससुराल बघौली थाना क्षेत्र के केरमेर गांव में है। पत्नी उषा देवी ने बताया कि शिवानी के दांत का इलाज कराना था। इसी के लिए उमेश बेटी को बाइक से लेकर ससुराल जा रहे थे। अंडरपास पर डंपर ने मारी टक्कर बिलग्राम क्षेत्र के दुर्गागंज गांव के पास एक्सप्रेस-वे के अंडरपास पर बाइक पहुंची। इसी दौरान सांडी की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित किया दोनों को बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टर लियाकत अली ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। शिवानी की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिवार में पत्नी और आठ बच्चे उमेश के परिवार में पत्नी उषा देवी के अलावा तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। हादसे में उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *