कुशीनगर में भाजपा हर गांव से निकालेगी 'सेवा ज्योति कलश:विधानसभा से बाइक रैली बुद्धा पार्क पहुंचेगी, विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया जाएगा


कुशीनगर में भाजपा 7 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हर गांव से ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकालेगी। विधानसभा स्तर से निकलने वाली ये यात्राएं बुद्धा पार्क में जमा होंगी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन के लिए आभार जताया जाएगा और ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प लिया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता ‘सेवा ज्योति मशाल’ के साथ बाइक रैली निकालकर बुद्धा पार्क पहुंचेंगे। यात्रा की तैयारियों के लिए रविवार शाम 3 बजे भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की योजना पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सहयोग मांगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समय पर तैयारी पूरी करने और ज्यादा लोगों को शामिल करने की अपील की। बैठक में जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुंजन, रमेश सिंह, जिला मंत्री विश्वरंजन आनंद, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, पडरौना मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला संयोजक शैलेंद्र तिवारी और अनूप श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *