कानपुर की आरती जौहरी को मिला कला रत्न:मूर्तिकला और चित्रकला में गोल्ड मेडल, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान


राजस्थान में आयोजित 20वें अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुश्री आरती जौहरी को ‘कला रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्हें मूर्तिकला एवं चित्रकला में गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उन्हें Guest Artist of Honour के रूप में आमंत्रित किया गया।
आरती जौहरी ने सौंदर्य एवं फैशन जगत में भी अपनी पहचान बनाई है। वह मिस लखनऊ, मिस दिल्ली, मिस इंटरनेशनल रनवे विनर 2026 और मिस इंडिया फर्स्ट रनर-अप रह चुकी हैं। वर्तमान में वह PHD छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से कर रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय कला क्राफ्ट महोत्सव में भारत के सभी राज्यों के साथ-साथ नेपाल और रूस के चित्रकार एवं मूर्तिकार भी उपस्थित थे। आरती जौहरी का मानना है कि डॉ. प्रो. शुभम शिवा के मार्गदर्शन से उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। उनके परिवार और समुदाय ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *