कानपुर की आरती जौहरी को मिला कला रत्न:मूर्तिकला और चित्रकला में गोल्ड मेडल, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान
राजस्थान में आयोजित 20वें अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुश्री आरती जौहरी को ‘कला रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्हें मूर्तिकला एवं चित्रकला में गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उन्हें Guest Artist of Honour के रूप में आमंत्रित किया गया।…