FSSAI Recall Order | Everest Jeera Powder Unsafe & Creative Bakers License Suspended

  • Hindi News
  • Business
  • FSSAI Recall Order | Everest Jeera Powder Unsafe & Creative Bakers License Suspended

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्री-पैक्ड जीरा पाउडर के एक बैच को बाजार से वापस मंगवाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा कंज्यूमर हेल्थ से जुड़े उल्लंघन के एक अन्य मामले मेंं कार्रवाई करते हुए FSSAI ने मेसर्स क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

एवरेस्ट के खिलाफ यह कदम लैब जांच में तय सीमा से ज्यादा पेस्टिसाइड यानी कीटनाशक अवशेष मिलने के बाद उठाया गया है, जबकि बेकरी पर साफ-सफाई, स्वच्छता और फूड सेफ्टी में कई गंभीर खामियां मिलने पर यह कार्रवाई हुई है।

गोवा के रिजॉर्ट से लिया गया था एवरेस्ट जीरा पाउडर का सैंपल

एक अन्य कार्रवाई में, FSSAI ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स के “प्री-पैक्ड जीरा पाउडर” को लेकर रिकॉल ऑर्डर जारी किया है। नियामक सैंपल गोवा स्थित मेसर्स रिवरसाइड रिसॉर्ट्स एंड हॉलीडे होम्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से लिया गया था।

फूड एनालिस्ट की रिपोर्ट में उत्पाद के अंदर एजॉक्सीस्ट्रोबिन (Azoxystrobin) और थियामेथोक्सम (Thiamethoxam) नामक पेस्टिसाइड अवशेष तय अधिकतम सीमा (MRL) से अधिक पाए गए।

रेफरल लैब ने भी सैंपल को ‘असुरक्षित’ घोषित किया

फूड एनालिस्ट द्वारा सैंपल को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत “असुरक्षित” (UNSAFE) घोषित किए जाने के बाद कंपनी को रिपोर्ट को चुनौती देने का मौका दिया गया।

अपील प्रक्रिया के तहत सैंपल को आगे की जांच के लिए ‘रेफरल फूड लेबोरेटरी’ भेजा गया। रेफरल लैब ने भी पुष्टि की कि सैंपल “असुरक्षित” है और दोनों कीटनाशक तय मानकों से ज्यादा मात्रा में मौजूद हैं।

बैच नंबर E080668761 को बाजार से तुरंत वापस लेने के निर्देश

जांच रिपोर्ट की पुष्टि के बाद FSSAI ने निर्देश दिया है कि प्रभाव में आए “प्री-पैक्ड जीरा पाउडर” के बैच नंबर E080668761 को बाजार से तुरंत वापस लिया जाए।

कंपनी को इस वापस मंगवाए गए उत्पाद का पूरा डॉक्यूमेंटेशन बनाए रखने और नियामक द्वारा तय समय-सीमा के भीतर रिकॉल की जानकारी व स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सुधारात्मक कदम उठाने और रिकॉल प्रक्रिया पूरी होने के बाद करेक्टिव एक्शन रिपोर्ट सबमिट करने को कहा गया है।

गंदगी, धूल और मक्खियां मिलीं; बेकरी का लाइसेंस सस्पेंड

FSSAI ने मेसर्स क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स के फूड परिसर के निरीक्षण के दौरान पाई गई गंभीर अनियमताओं के बाद कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।

निरीक्षण टीम को फूड प्रोडक्शन और हैंडलिंग एरिया में गंदगी, ग्रीस, धूल, मकड़ी के जाले और मक्खियां पाई गईं। इसके अलावा, खराब होने वाले कच्चे माल (पेरिशेबल रॉ मैटेरियल) को खुले में रखा गया था।

जंग लगे बर्तन और पेस्ट कंट्रोल की अनदेखी पड़ी भारी

जांच में सामने आया कि कच्चे और अर्ध-निर्मित (सेमी-फिनिश्ड) उत्पादों को रखने के लिए जंग लगे और अपर्याप्त रूप से साफ किए गए कंटेनरों का इस्तेमाल हो रहा था।

परिसर में मक्खियों को रोकने के अप्रभावी इंतजाम थे, चूहों को नियंत्रित करने के अपर्याप्त उपाय थे और खिड़कियों में इंसेक्ट-प्रूफ मेश (कीट-रोधी जाली) नहीं लगी थी।

कचरे का ढेर और रखरखाव में भारी कमियां

निरीक्षण के दौरान देखा गया कि जहां खाना तैयार किया जाता था, वहीं कचरा, पुराना स्टॉक, रिजेक्टेड माल और कबाड़ (स्क्रैप) जमा था। इतना ही नहीं, जंग लगे उपकरण, उखड़ता हुआ पेंट, सीलन और टूटी हुई फ्लोर टाइल्स ने बेकरी में हाइजीन की स्थिति को और गंभीर बना दिया।

अनिवार्य रिकॉर्ड्स गायब, सभी बिजनेस गतिविधियों पर रोक

FSSAI ने बेकरी द्वारा अनिवार्य फूड सेफ्टी रिकॉर्ड्स के रख-रखाव में भी गंभीर खामियां पाईं। पानी और फिनिश्ड प्रोडक्ट की टेस्टिंग, टाइम-टेंपरेचर मॉनिटरिंग, इक्विपमेंट कैलिब्रेशन, प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, मॉक रिकॉल, कंज्यूमर कंप्लेंट, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और ऑडिट से जुड़े रिकॉर्ड्स ठीक से नहीं रखे गए थे।

इसके बाद कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया और निलंबन की अवधि तक सभी फूड बिजनेस गतिविधियों को तुरंत रोकने का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *