![]()
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारा-सिरोही से 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया। किशोरी के मेडिकल परीक्षण और बयान के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 1 अक्टूबर को घर से लापता हुई थी किशोरी बारा-सिरोही निवासी परिवार की 17 वर्षीय बेटी 1 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने काकादेव निवासी अंकित कश्यप के खिलाफ कल्याणपुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक, अंकित एक अस्पताल में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता है। आरोपी की निशानदेही पर किशोरी बरामद मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई। शनिवार सुबह पुलिस ने अंकित कश्यप को बारा-सिरोही के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होंगे बयान एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने हैं। इसके चलते उसे फिलहाल वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कानपुर में लड़की को अगवा करने वाला गिरफ्तार:दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ीं, आरोपी जेल भेजा गया