![]()
शाहजहांपुर में शुक्रवार रात इंटरलॉकिंग प्लांट का गेट तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन बैटरी, मोटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह करीब 11 बजे प्लांट की देखरेख करने वाले अभिषेक सिंह कश्यप पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गेट तोड़कर प्लांट में घुसे चोर अभिषेक सिंह कश्यप तिलहर तहसील क्षेत्र के कुदिरना गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गुरगवां सलोनी फिलिंग स्टेशन के पास इंटरलॉकिंग ईंट का प्लांट है। सुबह प्लांट पहुंचने पर गेट टूटा मिला। अंदर रखा ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन बैटरी, एक मोटर और अन्य सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से भी जानकारी की। करीब 20 लाख के नुकसान का दावा अभिषेक ने बताया कि वह प्लांट की देखरेख करते हैं। उनका कहना है प्लांट तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा का है। चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। विधायक के प्लांट होने के दावे से किया इनकार विधायक सलोना कुशवाहा का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया। फोन किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया। उसने बताया कि इस प्लांट का विधायक से कोई संबंध नहीं है और यह उनका प्लांट नहीं है। पुलिस ने शुरू की जांच निगोही प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि प्लांट में चोरी की घटना हुई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि प्लांट विधायक का नहीं है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
Source link
इंटरलॉकिंग प्लांट से 20 लाख की चोरी:ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 बैटरी-मोटर ले गए; केयरटेकर बोला- विधायक का प्लांट, MLA ने किया मना