![]()
गांधी जयंती पर शुक्रवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत गोल्फ कोर्स से प्रशासन भवन तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में रेलकर्मियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवान, स्काउट्स-गाइड्स और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। हाथों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिखी तख्तियां लेकर प्रतिभागी पूरे रास्ते नारे लगाते हुए चले। रैली को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेकशील ने गोल्फ कोर्स से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सूर्य सरोवर, बैंक ऑफ बड़ौदा और बरेका चिकित्सालय होते हुए प्रशासन भवन पहुंची। स्वच्छता की शपथ, गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि प्रशासन भवन में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। शपथ में कार्यस्थल के साथ घर और आसपास के परिसर को साफ रखने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगाए पौधे इसके बाद अधिकारी विश्राम गृह परिसर स्थित अमृत कानन उद्यान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। महाप्रबंधक समेत अधिकारियों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम में लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण पर भी जोर दिया गया। रैली में बच्चे भी बने स्वच्छता संदेशवाहक बरेका की रैली में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, कब-बुलबुल और छात्र-छात्राओं की भी भागीदारी रही। प्रतिभागियों ने कचरा प्रबंधन, स्वच्छ परिवेश और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एक दिन के आयोजन से आगे स्वच्छता का सवाल गांधी जयंती पर हुए आयोजन में स्वच्छता की शपथ और पौधारोपण के साथ इसे रोजमर्रा की आदत बनाने का संदेश दिया गया। बरेका परिसर में रैली के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों की भागीदारी भी देखने को मिली।
Source link
गांधी जयंती पर बरेका में स्वच्छता का संकल्प:रैली में गूंजे स्वच्छता के नारे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया गया वृहद पौधारोपण