शाहजहांपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:डीएम ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद किया, सफाईकर्मियों और महिलाओं को किया सम्मानित


शाहजहांपुर में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के मौके पर गुरुवार को शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, चरित्र और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। डीएम ने कहा कि दोनों महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर देश को विकसित बनाने के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग ब्लॉकों से आए सफाईकर्मियों और महिलाओं को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और मिठाई के डिब्बे दिए गए। अलग-अलग विभागों में होंगे करीब 22 कार्यक्रम 2 अक्टूबर को गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग विभागों के लिए कार्यक्रमों की सूची तैयार की गई है। दिनभर करीब 22 कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। एसपी कार्यालय में भी गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *