गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई:कानपुर में नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता करने की शपथ दिलाई


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। सभी को सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के महान आदर्शों को आत्मसात करते हुए पुलिस सेवा को जनसेवा का माध्यम मानकर नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने के लिए कहा। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय/अपराध, पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय/CAW, सहायक पुलिस आयुक्त, सीसामऊ/आंकिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *