![]()
लखनऊ के गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति से संबद्ध विराम खंड-5 जनकल्याण समिति की ओर से गुरुवार को पार्क में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महासमिति के कार्यकारी महासचिव कर्नल एएन पांडे, सचिव संजय निगम, समिति अध्यक्ष प्रो. भरत राज सिंह और सचिव नित्यानंद पांडे ने पुष्प अर्पित किए। उन्होंने गांधी और शास्त्री के बताए सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश समारोह में सांस्कृतिक सचिव अरुण त्रिवेदी, सदस्य अतुल पंत, विवेक सिंह अधिकारी, आनंद प्रकाश, विमल चंद्र श्रीवास्तव और पूर्व आईएएस उमेश तिवारी ने भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान को याद किया।
Source link
विराम खंड 5 में गांधी-शास्त्री जयंती:महापुरुषों को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प