वेव सिटी SHO मानवेंद्र समेत 5 पर गिरी गाज:एफआईआर दर्ज नहीं होने पर डीसीपी ने लिया संज्ञान, हाईकोर्ट पहुंचा था मामला


डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने वेव सिटी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं इंस्पेक्टर शैलेंद्र तोमर को वेव सिटी थाने का SHO बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात तीन अन्य पुलिसकर्मी भी सस्पेंड किए हैं। एसीपी कार्यालय के मुंशी पर भी कार्रवाई की गई है। मारपीट का एक मामले में कार्रवाई न होने पर महिला हाईकोर्ट पहुंची। जिसके बाद थाना प्रभारी को हटाया गया। महिला हाईकोर्ट पहुंची वेव सिटी में पूर्व में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें पुलिस का कहना है कि जांच में महिला के मामले में आरोप सही नहीं पाए गए। अब मामला हाईकोर्ट पहुंचा है जिसके चलते वेव सिटी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एएसीपी कार्यालय के सिपाही आदेश कुमार को भी लाइन हाजिर किया। वहीं पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दलवीर सिंह और हितांशु को सस्पेंड कर दिया। दोनों रात में ड्यूटी से गायब थे, जबकि इन दोनों की रजिस्ट्रर में योगेंद्र ने फर्जी एंट्री की थी। जिसमें दलवीर, हितांशु और योगेंद्र को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *