अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सन्नी बने IIC स्टूडेंट स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर:छात्रों के आइडिया को देंगे उड़ान; डीडीयू में मिली अहम जिम्मेदारी


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सन्नी सिंह को इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल (IIC) में स्टूडेंट स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इनोवेशन सेल (MIC) के तहत विश्वविद्यालय में संचालित IIC के कामकाज को और प्रभावी बनाने के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सन्नी सिंह के संगठनात्मक कौशल, खेल उपलब्धियों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उनका चयन किया है। सन्नी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किकबॉक्सिंग में देश और विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा वे परिसर में पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में भी सक्रिय रहे हैं। छात्रों के आइडिया को स्टार्टअप से जोड़ेंगे नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सन्नी सिंह का मुख्य फोकस विश्वविद्यालय में इनोवेशन और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। वे छात्रों के नए आइडिया, प्रोटोटाइप और शोध कार्यों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने में मदद करेंगे। इसके लिए छात्रों को इनक्यूबेशन, मेंटरशिप और जरूरी मंच उपलब्ध कराने में वे समन्वयक की भूमिका निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि छात्रों के नए विचार सिर्फ प्रोजेक्ट तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें व्यावसायिक और स्टार्टअप के रूप में आगे बढ़ने का अवसर मिले। सन्नी सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के विजन के अनुरूप डीडीयू में नवाचार और उद्यमिता को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। छात्रों को उनके आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन और संसाधनों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सन्नी के चयन पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, साथी खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खेल के मैदान में अपनी पहचान बनाने वाले सन्नी स्टार्टअप और प्रशासनिक जिम्मेदारी में भी छात्रों को प्रेरित करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *