![]()
प्रयागराज की शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह का जन्मदिन बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन की बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोग भी पहुंचे। झलवा स्थित मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की ओर से जन्मदिन के अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी समेत पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी पहुंचे और डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से तैयार कराया केक
जन्मदिन के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह के लिए विशेष रूप से केक तैयार कराया गया था। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और सभी का आभार जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जन्मदिन को लेकर उत्साह नजर आया। बोले- अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम सभी का लक्ष्य समाज की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाना होना चाहिए। उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और वह बिना किसी भय के अपना जीवन बिता सके, यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता के तौर पर समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और जरूरतमंद लोगों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
Source link
विधायक का बर्थडे मनाने जुटे कार्यकर्ता:धूमधाम से मना शहर पश्चिमी MLA का जन्मदिन, सुंदरकांड के बाद काटा केक