देवरिया में वीर नारियों का सम्मान:सेवा संकल्प अभियान में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित


देवरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में वीर गाथा एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वीर नारियों और वीरता पुरस्कार से अलंकृत पूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए संचालित परंपराओं तथा उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में मौजूद पूर्व सैनिकों ने शहीदों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन ओम प्रकाश सिंह ने किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *