टेढ़ी नदी में नहाते समय दो बच्चों की मौत:3 बच्चे गहरे पानी में डूबे थे, एक लड़की को ग्रामीणों ने बचाया


गोंडा में गुरुवार शाम करीब 4 बजे टेढ़ी नदी में नहाने गए 3 बच्चे डूब गए। गर्मी के कारण तीनों नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान एक-एक कर पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। लोगों ने 12 साल की लल्ली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 10 साल के सम्राट और 12 साल के राहुल की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची को बचाया तीनों बच्चों के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद लल्ली को बाहर निकाल लिया। उसे पुलिस की मदद से प्राथमिक उपचार कराया गया। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र में भुईरा गांव का है। दो बच्चों की डूबने से मौत हादसे में सम्राट पुत्र जसवीर सिंह और राहुल पुत्र राम कैलाश सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही सीओ नगर योगेंद्र सिंह, सदर तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जानकारी जुटाई।
सीओ बोले- नदी में नहाते समय हुआ हादसा सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि डायल-112 के जरिए टेढ़ी नदी में तीन बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लल्ली को बचाया, जबकि सम्राट और राहुल की डूबने से मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बारिश के बाद उफान पर है टेढ़ी नदी जिला पंचायत सदस्य जमुना सिंह ने बताया कि गांव के पास से टेढ़ी नदी गुजरती है। बारिश के कारण नदी में पानी काफी बढ़ गया है और वह उफान पर है। ग्रामीणों को नदी के किनारे जाने से लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद बच्चे नहाने के लिए नदी में चले गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *