प्रतापगढ़ में मंदिर चोरी का सात घंटे में खुलासा:पीतल के घंटे बरामद, दो युवक गिरफ्तार, दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा


प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र में वनसत्ती माता मंदिर से चोरी हुए सात पीतल के घंटे पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के घंटे उनके पास से एक झोले में मिले। आज गुरुवार दोपहर 12 बजे करीब खुलासा किया कुशफरामत्तू का पुरवा गांव स्थित इस मंदिर से करीब 20 दिन पहले शाम को कुछ घंटे गायब हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ने घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुवार को पुलिस टीम विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके झोले से सात पीतल के घंटे बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने मंदिर से चोरी की बात कबूल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धरमपुर गांव निवासी संदीप सरोज (19) और अरमान (23) के रूप में हुई है। पुलिस उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *