राहुल बोले- फॉर्म 6 में अवैध तरीके से बदलाव हुआ:चुनाव आयोग से सवाल- TCS को आदेश किसने दिया, कंपनी में किसने मंजूरी दी


राहुल गांधी ने गुरुवार को ऑनलाइन फॉर्म 6 में बदलाव पर सवाल उठाए। यह फॉर्म नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होता है। राहुल ने कहा कि फॉर्म 6 में अवैध तरीके से बदलाव किया गया। उन्होंने पूछा कि चुनाव आयोग में किसने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को यह बदलाव करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी पूछा कि TCS में किसने इसे मंजूरी दी और क्या कंपनी पर इसके लिए दबाव बनाया गया था। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने इस बदलाव के पीछे “PM-HM (नरेंद्र मोदी-अमित शाह) जोड़ी” का हाथ बताया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “ऑनलाइन फ़ॉर्म 6 को गैर-कानूनी तरीके से बदला गया था – जैसा कि EC के अपने कमिश्नरों ने रिकॉर्ड किया है। ECI में किसने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ को यह बदलाव करने का आदेश दिया? TCS में किसने इस पर साइन किए? और क्या उन पर ऐसा करने के लिए दबाव डाला गया था?

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *