ललितपुर में डीसीएम-बाइक की आमने-सामने टक्कर, जीजा की मौत:साला गंभीर घायल, डीसीएम खेत में पलटी; घर लौटते समय हुआ हादसा


ललितपुर के राजघाट मार्ग पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे डीसीएम और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती कराया गया है। राजघाट से लौटते समय हुआ हादसा कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम रोड़ा निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ छोटू अहिरवार अपने साले राजेंद्र (22) के साथ राजघाट गया था। दोनों बुधवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से ललितपुर लौट रहे थे। चौंरसील और काला पहाड़ गांव के बीच पहुंचते ही सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में धर्मेंद्र की मौत हादसे के बाद ग्राम प्रधान भवानी यादव और राजघाट पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ललितपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेंद्र का इलाज शुरू किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर रात करीब 10 बजे धर्मेंद्र की मां अस्पताल पहुंचीं। बेटे का शव देखकर वह बेसुध होकर रोने लगीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के मुताबिक, धर्मेंद्र खेती करता था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *