![]()
संभल के डीएम अंकित खंडेलवाल ने बुधवार की शाम 07:30 बजे ईवीएम वीवीपैड स्थल पहुंचे, यहां 25 मिनट के निर्वाचन के कार्य को देखने के बाद उन्होंने रात्रि 09:15 बजे तक पर्यटन एवं नगर विकास योजनाओं के जीर्णोद्धार बाबा गोरखनाथ मंदिर एवं हंस तीर्थ के जीर्णोद्धार क़ो देखा है। वहीं लेबर बढ़ाकर दीपावली के त्यौहार से पहले सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शाम 06:30 बजे संभल कस्बा के थाना रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला जगत स्थित हिंद स्पॉट स्टेडियम का निरिक्षण किया। ट्रैक, पाथवे, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट आदि की जानकारी प्राप्त की और स्टेडियम में ग्रास कटिंग मशीन उपलब्ध कराने, लॉन्ग-जंप, हाई-जंप, ओपनजिम, हाईमास्ट लाइट, सिंथेटिक ट्रैक से संबंधित आवश्यक कार्यों एवं स्थायी सफाई कर्मचारी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्टेडियम पुस्तकालय में नियमित रूप से समाचार-पत्र उपलब्ध कराने के साथ ही उपयोगी एवं अच्छी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा है।
संभल नई तहसील के निकट निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में वॉल पेंटिंग कराने तथा सम्भल के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने वाली पेंटिंग लगाने के निर्देश दिए, ताकि परिसर को आकर्षक एवं जनोपयोगी बनाया जा सके। रात्रि 08:15 बजे 09 बजे संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के शहजादी सराय में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर तथा मौहल्ला हल्लू सराय में संभल के प्राचीन 68 तीर्थ एवं 19 महाकूपों में शामिल हंस तीर्थ में कराए जा रहे जीर्णोद्धार-सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया, वहीं मौहल्ला आलम सराय बाबा गोरखनाथ मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार के कार्य क़ो भी देखा है।
डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि निर्माण कार्य चल रहे हैं। बारिश की वजह से थोड़ा सा डिले हुआ है, लेकिन अब निर्देश दिए गए हैं कि दीपावली से पहले इन सारे कामों को हम लोगों को खत्म करना है। युद्ध स्तर पर इसमें लेबर बढ़ाकर काम करने के निर्देश हैं। अगले दो महीने में हम लोग कंप्लीट कर लेंगे। एक पार्क की प्लानिंग है, डिजिटल लाइब्रेरी के लिए भी ज़मीन चिह्नित की है। एडीएम न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय, एसडीएम संभल विकास चन्द्र, ईओ नगर पालिका आदित्य प्रकाश, सफाई निरीक्षक मौहम्मद आसिफ, डीपीएम मनोज सिंह, जेई सचिन कुमार, डीआईओ बृजेश कुमार मौजूद रहें।
Source link
संभल डीएम ने गोरखनाथ मंदिर और हंसतीर्थ का जीर्णोद्धार देखा:लेबर बढ़ाकर दीपावली से पहले काम पूरा करने के निर्देश; पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी के लिए जमीन चिह्नित