गड्ढे में पहिया जाने से ई-रिक्शा पलटा:18 साल के लड़के की मौत, गदनापुर में पेट्रोल पंप के पास हादसा


फर्रुखाबाद के कमालगंज में दरियावगंज मार्ग पर बुधवार रात करीब 9:20 बजे गड्ढे में पहिया जाने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शे में दबकर 18 साल के गौरव उर्फ छोटू की मौत हो गई। ड्राइवर और राहगीरों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गदनापुर में पेट्रोल पंप के पास पलटा ई-रिक्शा जीरागौर गांव निवासी गौरव बुधवार रात कमालगंज से गांव लौट रहा था। वह गांव के ही तौफीक खान के ई-रिक्शा में बैठा था। गदनापुर गांव में पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शे का पहिया सड़क के गड्ढे में चला गया। इससे रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया और गौरव उसके नीचे दब गया। चालक और राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक और राहगीरों ने गौरव को ई-रिक्शे के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पांच साल पहले पिता की मौत, मजदूरी कर चलाता था घर गौरव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। करीब 5 साल पहले उसके पिता बृजेश उर्फ लोली की मौत हो गई थी। इसके बाद गौरव बेटर और मजदूरी कर परिवार के खर्च में मदद करता था। उसकी मौत के बाद मां पिंकी देवी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।कार्यवाहक थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *