कौशांबी में सांप के काटने से युवक की मौत:झाड़-फूंक में समय गंवाया, प्रयागराज ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम


कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में 18 साल के सुधीर कुमार की सांप काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सुधीर को बुधवार शाम करीब 4 बजे सांप ने काटा था। उसने खुद परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लग गए। इस दौरान इलाज मिलने में देरी होती गई और सुधीर की हालत बिगड़ती चली गई। जब उसकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई, तो परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाने लगे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रात करीब 8 बजे रास्ते में सुधीर ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव वापस पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो शायद सुधीर की जान बच सकती थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *