![]()
आगामी त्योहारों के मद्देनजर DCP ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बुधवार शाम को इंदिरापुरम और अलग अलग स्थानों पर 7 थानों की फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला। इस दौरान एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबल मौर्य, एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना और एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह और एसीपी महिला सुचिता सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहीं। जिनमें ट्रांस हिंडन जोन के सभी 7 थानों की फोर्स भी मौजूद रहीं। आगे आगे अफसर फोर्स के साथ रहे, पीछे पुलिस की दर्जनों गाड़ियां। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था परखी डीसीपी ऋजुल ने बताया कि आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए जोन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।जहां बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ने के साथ ग्राहकों का आवागमन भी बढ़ गया। सभी प्रमुख स्थानों पर सीसी टीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों और एसीपी को निर्देश दिए हैं कि शाम के समय पुलिस बाजारों में लगातार गश्त करेगी। पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों, वरिष्ठ नागरिकों, और महिलाओं से भी यह जानकारी ली जाएगी कि आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त करती है या नहीं। डायल 112 के बारे में जानती हैं क्या डीसीपी ऋजुल और एसीपी सुचिता सिंह ने पैदल मार्च के दौरान आने जानी वाले महिलाओं से पूछा कि डायल 112 के बारे में जानती हैं क्या। इस पर महिला ने कहा कि सर कभी जरूरत नहीं पड़ी। जिसके बाद पूछा कि मार्निंग वाक के दौरान क्या कभी लगा कि पुलिस की गश्त होनी चाहिए। इस पर महिला और एक युवती ने कहा कि यदि पुलिस चौकी पर पुलिस अलर्ट है, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पता चल जाए कि पुलिस की गाड़ी है तो इसके बाद स्नेचिंग की घटनाएं नहीं होतीं। छोटे बच्चों को चॉकलेट बांटी आम जनता में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से सायं समय पैदल गश्त किया गया व इसी दौरान लोगों से वार्ता की गई l गश्त के दौरान इंदिरापुरम क्षेत्र के अलग अलग मार्गों, सुनसान रास्तों, गलियों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर लाइट की व्यवस्था व सुरक्षा स्थिति का आकलन किया गया। इस दौरान डार्क स्पॉट्स की पहचान कर चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। जहां छोटे बच्चों को चॉकलेट बांटीं। डीसीपी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि पुलिस का जनता के प्रति अच्छा व्यवहार होना चाहिए। आम लोग पुलिस से डरें नहीं, बल्कि पुलिस आने पर सुरक्षित महसूस करें।
Source link
7 थानों की फोर्स लेकर DCP ने किया पैदल मार्च:इंदिरापुरम में महिलाओं से पूछा बाजारों में सुरक्षा कैसी होनी चाहिए, बच्चों को चॉकलेट