सोनभद्र की संगीता श्रीवास्तव बनीं कांग्रेस प्रदेश कोआर्डिनेटर:पार्टी पदाधिकारियों ने खुशी जताई, संगठन को मजबूत करने की बात कही


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोनभद्र की वरिष्ठ नेता संगीता श्रीवास्तव को प्रदेश कोआर्डिनेटर (पब्लिसिटी) बनाया है। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगीता श्रीवास्तव के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश कोआर्डिनेटर संगीता श्रीवास्तव ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पूर्वांचल प्रभारी वरुण चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि संगीता श्रीवास्तव का प्रदेश स्तर पर मनोनयन सोनभद्र के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव और सक्रियता से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण को सम्मान देने वाला निर्णय है। उनके मनोनयन से जिले की महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि संगीता श्रीवास्तव शहर में संगठन को और मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला महासचिव सुनीता तिवारी, आरटीआई चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीकांत सरोज समेत कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *