![]()
प्रयागराज बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव की मतगणना के दूसरे चरण में 45वें एलिमिनेशन राउंड तक कुल 1012 मतों की गिनती हुई। इनमें 886 वैध मत रहे, जबकि 126 मत एक्सहॉस्टेड यानी किसी प्रत्याशी के खाते में ट्रांसफर नहीं हो सके। इससे अब तक कुल 1990 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें 1783 वैध और 207 एक्सहॉस्टेड मत शामिल हैं। 45वें एलिमिनेशन राउंड में स्लोनंबर 276 के प्रत्याशी शिव पूजन सिंह गौतम वाराणसी और स्लोनंबर 331 के प्रत्याशी योगेंद्र प्रताप सिंह अयोध्या को एलिमिनेट किया गया। इससे पहले 28 सितंबर तक की मतगणना में इन प्रत्याशियों के क्रमश: 978 और 1011 मत थे। 29 सितंबर के राउंड के बाद अन्य प्रत्याशियों के खातों में ट्रांसफर हुए मतों के साथ आगे की स्थिति में बदलाव आया है। 45वें राउंड के बाद प्रत्याशियों की स्थिति में सबसे ऊपर कानपुर नगर के अनुरााग पांडेय हैं। उनके कुल मत 6103 हो गए हैं। दूसरे स्थान पर लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 5917 मतों के साथ हैं। प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नगरहा 5289 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्रयागराज के पंचू राम मौर्य 4649 मतों के साथ चौथे और बुलंदशहर के शिव किशोर गौर 4531 मतों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। प्रयागराज के ही अजय यादव 4272 मतों के साथ छठे स्थान पर हैं। इसके बाद बरेली के शिरीष कुमार मेहरोत्रा 3997, गोंडा के अजय शंकर श्रीवास्तव 3850, लखनऊ के जानकी शरण पांडेय 3664 और प्रयागराज के इमरान माबूद खान 3569 मतों के साथ शीर्ष 10 में बने हुए हैं। मतगणना के आंकड़ों में प्रयागराज के कई प्रत्याशी शीर्ष सूची में शामिल हैं। इनमें देवेंद्र मिश्रा नगरहा, पंचू राम मौर्य, अजय यादव, इमरान माबूद खान, अमरेंद्र नाथ सिंह, इमरान उल्लाह, राकेश पाठक और अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। 45वें एलिमिनेशन राउंड के बाद मुकाबला अब आगे के एलिमिनेशन और मतों के ट्रांसफर पर निर्भर करेगा।
Source link
बार काउंसिल चुनाव मतगणना में 2 और प्रत्याशी एलिमिनेट:45वें राउंड तक 1012 मत गिने, प्रयागराज के कई प्रत्याशी टॉप 10 में