गोरखपुर चिलुआताल में मिली 10वीं टॉपर की लाश:5 दिन से लापता था, लव अफेयर में हत्या की आशंका, परिजनों ने किया हंगामा


गोरखपुर में हाई स्कूल टॉपर 15 वर्षीय छात्र प्रिंस निषाद का सड़ा गला शव 28 सितंबर को चिलुआताल में उतराता मिला। प्रिंस 23 सितंबर को बेतियाहाता स्थित मोमेंटम कोचिंग निकला और लापता हो गया। वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था। पांच दिन तक तलाश के बाद शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां देर रात हंगामा चलता रहा। पुलिस अधिकारियों के साथ थाने की फोर्स पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत कराई। एक लड़की से लव अफेयर के मामले में हत्या की गई। जांच में यह बात भी सामने आई है। पुलिस एक लड़की, उसके माता-पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 23 सितंबर से लापता था छात्र चिलुआताल के मोहरीपुर में परिवार के साथ किराए के घर में रहने वाला प्रिंस निषाद 23 सितंबर से लापता था। उसके अचानक गायब होने के बाद पिता नंदकिशोर ने चिलुआताल थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन पांच दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला। सुराग न मिलने पर एसएसपी से मांगी मदद पिता नंदकिशोर का कहना है कि थाने में शिकायत के बावजूद जब प्रिंस का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी मदद मांगी थी। परिवार लगातार पुलिस से छात्र की तलाश तेज करने की मांग कर रहा था। इसी बीच 28 सितंबर को नदी में शव मिलने की सूचना से परिवार की उम्मीदें टूट गईं। मोहरीपुर के पास नदी में तैरता मिला शव 28 सितंबर को मोहरीपुर क्षेत्र के पास नदी में एक शव तैरता दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर कब्जे में लिया। बाद में पहचान की प्रक्रिया पूरी होने पर शव की पहचान प्रिंस निषाद के रूप में हुई। स्कूल टॉपर और बड़ी बहन का इकलौता भाई था प्रिंस प्रिंस परिवार में अपनी बड़ी बहन का इकलौता भाई था। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में भी होनहार था और स्कूल टॉपर रह चुका था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोर्चरी के बाहर पिता का रो-रोकर बुरा हाल बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के बाहर प्रिंस के पिता नंदकिशोर निषाद और अन्य परिजन गमगीन नजर आए। परिवार के लोगों का कहना है कि प्रिंस की मौत की परिस्थितियां सामान्य नहीं लग रही हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को विस्तृत शिकायत देने की बात कही। परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की प्रिंस के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद वे पुलिस को अपनी शिकायत देंगे। परिवार ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। चिलुआताल थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र का शव मोर्चरी में भेजवा दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पता चला है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पाएगा। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *